नेपोलियन बोनापार्ट History – Napoleon Bonaparte Biography Hindi

नेपोलियन बोनापार्ट History

– नेपोलियन बोनापार्ट का इतिहास / Napoleon Bonaparte in Hindi। नेपोलियन बोनापार्ट का जीवन परिचय – नेपोलियन बोनापार्ट की History और कहानी हिंदी में !  


फ्रांस देश के समीप ही कार्सिका नामक एक छोटा-सा द्वीप है। यहीं पर नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म हुआ था। नेपोलियन बचपन से ही परिश्रमी, उत्साही और निर्भीक था। इसीलिये मरते समय पिता ने परिवार के भरण-पोषण का भार अपने बड़े लड़के पर न छोड़कर नेपोलियन को ही सौंपा।

उस समय नेपोलियन की अवस्था कुल सोलह वर्ष की थी। उत्तरदायित्व के कार्य को सँभालने की उसकी शिक्षा यहीं से प्रारम्भ हो गयी।

यह भी पढ़े:  गुरु गोविन्दसिंह History – Guru Gobindsingh Biography Hindi

नेपोलियन बोनापार्ट History

बीस वर्ष की अवस्था में वह फ्रांस की राज्य क्रान्ति में कूद पड़ा। थोड़े ही काल में अपनी विलक्षण बुद्धि और अद्भुत साहस के कारण नेपोलियन विघ्न-बाधाओं को चीरता हुआ, फ्रांस का सबसे बड़ा सत्ताधारी बन गया। शत्रु पक्ष की सेना पर वह इतने साहस और वेग से टूट पड़ता कि विपक्षी का सामने ठहरना असम्भव हो जाता। पचीस वर्षों के भीतर ही उसने सारे युरोप को रौंद डाला। किंतु नेपोलियन अकेला था। उसके योग्य शासकों, सेनापतियों एवं जल सेना का अभाव था। नेपोलियन की विजय चिरस्थायी नहीं रह सकी। पर इससे उसकी अपनी वीरता और युद्ध-कौशल की महिमा पर कोई आँच नहीं आती।

वह किसी काम को असम्भव नहीं मानता था। आत्म- विश्वास और निर्भयता उसमें कूट-कूटकर भरी थी। इसी से वह कभी विपत्तियों से घबराता नहीं था। मिस्र विजय करके फ्रांस लौटने के लिये उसके पास अच्छे जहाज नहीं थे। उधर उसे रास्ते ही पकड़ लेने के लिये अंग्रेजी जलसेना भूमध्यसागर में चक्कर काट रही थी। पर वह एक छोटी नौका में ही चल पड़ा और सुरक्षित फ्रांस पहुँच गया।

यह भी पढ़े: छत्रपति शिवाजी History – Chhatrapati Shivaji Biography Hindi

वीर होने के अतिरिक्त नेपोलियन निपुण शासक और साहित्य में भी रुचि रखने वाला था। अपने देश की शासन- व्यवस्था में उसने जो-जो सुधार किये तथा नये नियम बनाये, उनमें से अधिकांश अब तक माने और अपनाये जाते हैं।

रोजाना नई जीवनीयो के लिए हमारी APP डाउनलोड करें: https://goo.gl/ExWdX7

Share:
Written by lokhindi
Lokhindi is a Hindi website that provides Hindi content to the consumers such as jokes, stories, thought, and educational materials etc. Lokhindi website run by "The Arj Team".