महारानी विक्टोरिया History – Maharani Victoria Biography Hindi

महारानी विक्टोरिया History

– महारानी विक्टोरिया का इतिहास / Maharani Victoria in Hindi। महारानी विक्टोरिया का जीवन परिचय – महारानी विक्टोरिया की History और कहानी हिंदी में !


विक्टोरिया का जन्म सन् 1819 के मई मास में हुआ था। वे आठ महीने की थीं तभी उनके पिता का देहान्त हो गया। विक्टोरिया के मामा ने उनकी शिक्षा-दीक्षा का कार्य बड़ी निपुणता से सँभाला। वे स्वयं भी बड़े योग्य और अनुभवी  व्यक्ति थे। साथ ही वे पुरानी सभ्यता के पक्षपाती थे।

विक्टोरिया को किसी भी पुरुष से एकान्त में मिलने नहीं दिया गया। यहाँ तक कि बड़ी उम्र के नौकर-चाकर भी उनके पास नहीं आ सकते थे। जितनी देर वे शिक्षकों से पढ़तीं, उनकी माँ या धाय उनके पास बैठी रहती।

यह भी पढ़े: नेपोलियन बोनापार्ट History – Napoleon Bonaparte Biography Hindi

महारानी विक्टोरिया History

अठारह वर्ष की अवस्था में विक्टोरिया गद्दी पर बैठीं। वे लिखती हैं कि मन्त्रियों की रोज इतनी रिपोर्टों आती हैं तथा इतने अधिक कागजों पर हस्ताक्षर करने पड़ते हैं कि मुझे बहुत श्रम करना पड़ता है। किंतु इसमें मुझे सुख मिलता है। राज्य के कामों के प्रति उनका यह भाव अन्त तक बना रहा। इन कामों में वे अपना एकछत्र अधिकार मानती थीं। उनमें वे मामा और माँ तक का भी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करती थीं।

विवाह होने पर वे पति को भी राजकाज से दूर ही रखती थीं। परंतु धीरे-धीरे पति के प्रेम, विद्वत्ता और चातुर्य आदि गुणों ने उन पर अपना अधिकार जमा लिया और वे पति परायणा बनकर उनके इच्छानुसार चलने लगीं।

किंतु 43 वर्ष की अवस्था में ही वे विधवा हो गयीं। इस दुःख को सहते हुए भी उन्होंने 39 वर्ष तक बड़ी ईमानदारी और न्याय के साथ शासन किया। जो भार उनके कंधों पर रखा गया था, अपनी शक्ति-सामर्थ्य के अनुसार वे उसे अन्त तक ढोती रहीं। किसी दूसरे की सहायता स्वीकार नहीं कीं। उनमें बुद्धि-बल चाहे कम रहा हो पर चरित्रबल बहुत अधिक था। पत्नी, माँ और रानी तीनों रूपों में उन्होंने अपना कर्तव्य अत्यन्त ईमानदारी से निबाहा।

यह भी पढ़े: सम्राट समुद्रगुप्त History – Samrat Samudragupta Biography Hindi

घर के नौकरों तक से उनका व्यवहार बड़ा सुन्दर होता था। भारी वैधव्य-दुःख से दबे रहने के कारण दूसरों का दुःख उन्हें जल्दी स्पर्श कर लेता था।

रेल और तार-जैसे उपयोगी आविष्कार उन्हीं के काल में हुए।

रोजाना नई जीवनीयो के लिए हमारी APP डाउनलोड करें: https://goo.gl/ExWdX7

Share:
Written by lokhindi
Lokhindi is a Hindi website that provides Hindi content to the consumers such as jokes, stories, thought, and educational materials etc. Lokhindi website run by "The Arj Team".