लेनिन History – Vladimir Lenin Biography Hindi

लेनिन History

-लेनिन का इतिहास / Vladimir Lenin Biography in Hindi। लेनिन का जीवन परिचय – लेनिन की History और कहानी हिंदी में !  


केवल रूस के ही क्या, इस युग के महान् क्रान्तिकारी लेनिन का जन्म सन् 1870 में हुआ था। उनके बड़े भाई विद्रोहियों के एक दल के सदस्य थे और सन् 1891 में पकड़े जाने पर वे फाँसी पर चढ़ा दिये गये। इस घटना ने ही लेनिन के हृदय में विद्रोह के बीज को स्थायी रूप से जमा दिया।

लेनिन साधारण जनता-किसानों और मजदूरों के नेता थे। वे जीवन भर उन्हीं को उठाने और अधिकार दिलाने के लिये लड़ते रहे। केवल रूस में ही किसान-मजदूर-राज्य की स्थापना करके उन्होंने चैन नहीं ली, वरं सारे विश्व में वे किसान-मजदूर-राज्य स्थापित करने की चेष्टा में जुट गये। आज सभी देशों में लेनिन के सिद्धान्तों को मानने वालों की संख्या तीव्र गति से बढ़ती जा रही है। लेनिन के सिद्धान्तों पर चलने वाला रूस आज संसार का एक प्रमुख और प्रभावशाली देश गिना जाता है। यह दूसरी बात है कि यह प्रभाव और महत्त्व, जहाँ तक ईश्वर विश्वास से रहित है वहाँ तक, अनुकरण के योग्य नहीं है।

यह भी पढ़े: रानी लक्ष्मीबाई History – Rani Lakshmibai Biography Hindi

लेनिन History

लेनिन स्वभाव से ही सरल और सादगी-पसंद थे। जो रहन- सहन उनके साधारण जीवन में था, वही देश के सबसे बड़े आदमी बन जाने के समय में भी रहा। वे अपने काम की धुन में ऐसे मस्त रहते और अपनी लगन में ऐसे डूबे रहते कि शरीर- सम्बन्धी सुख-सुविधा की ओर उनका ध्यान ही नहीं जाता। वे अथक परिश्रमी थे। एक साथ वे कई भाषाओं के जानकार थे। इस कारण अन्य देशों में भी वे अपने विचारों का आसानी से प्रचार कर सके। उनका शरीर भी मानो लोहे का बना था।

लेकिन उनके अनवरत परिश्रम से वह शरीर भी समय से पहले ही जर्जर हो चला और 54 वर्ष की अवस्था में वे इस लोकमें अपनी कीर्ति-कहानी छोड़कर यहाँ से चल बसे।

रोजाना नई जीवनीयो के लिए हमारी APP डाउनलोड करें: https://goo.gl/ExWdX7

Share:
Written by lokhindi
Lokhindi is a Hindi website that provides Hindi content to the consumers such as jokes, stories, thought, and educational materials etc. Lokhindi website run by "The Arj Team".