MORAL STORIES – Lok Hindi

Moral Stories in Hindi | 100 प्रेरणादायक कहानियां
100 Moral Stories in Hindi प्रेरणादायक कहानियां सुनना बच्चों का प्राकृतिक शौक है और बड़े-बूढ़ो, दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा बच्चों को कहानी सुनाना उनका प्रेम और वात्सल्य। Moral Stories in Hindi इस संकलन में पिरोई गई प्रेरणादायक कहानियां बच्चों के लिए मनभावना होने के साथ उनके ज्ञान के विकास में पूरी तरह सहायक है, प्रत्येक Moral Story के अंत में कहानी से मिलने वाली शिक्षा (Moral Value) को बताया गया है, पेश है 100 सबसे बेहतरीन प्रेरणादायक कहानियां हिंदी में (100 Moral Stories in Hindi)-     1. आज ही क्यों नहीं ? – हिंदी कहानी – Moral Story In Hindi 2. भला आदमी – हिंदी कहानी – Hindi Moral Story – Hindi Kahani  3. लालची राजा | हिंदी कहानी | Kahani Hindi | Moral Story 4. बिना विचारे काम मत करो – कहानी – Moral Stories in Hindi 5. दया का फल | हिंदी कहानी | Hindi Moral Story | Hindi Kahani 6. पिता और पुत्र | हिंदी कहानी | Moral Stories | Hindi Kahani 7. ईश्वर सब कहीं है | हिंदी कहानी | Moral Story | Kahani in Hindi 8. स्वर्ग के दर्शन | Hindi Kahani | Moral Stories For Students 9. Moral Stories For Students | सबसे बड़ा पुण्यात्मा | हिंदी कहानी 10. मेल की शक्ति – हिंदी कहानी – Short Moral Stories For Kids 11. वैद्यजी भगाये गये | हिंदी कहानी | Short Stories in Hindi 12. Moral Stories | दो टट्ट | हिंदी में पंचतंत्र की कहानी 13. Short Stories in Hindi – सच्ची जीत – Hindi Kahani 14. मूर्खराज – Moral Stories in Hindi – Moral Story 15. जाओ और आओ – Kahani Hindi – हिंदी कहानी – Moral Story 16. Moral Stories for Kids – खरगोश और मेंढक – हिंदी में कहानी 17. Short Moral Stories for Kids – हिंदी कहानियां – Moral Story 18. Hindi Kahaniya – हिंदी कहानियां – Moral Stories for Students 19. अतिथि सत्कार – Hindi Moral Story – हिंदी में कहानी 20. सारस की शिक्षा – Moral Story for Kids Hindi – हिंदी में कहानी 21. Short Stories With Moral – हिंदी कहानी – Moral Stories 22. Short Moral Story Hindi – सच्चे हिरण – हिंदी में कहानी 23. Moral Stories in hindi – दूसरों का भरोसा मत करो – हिंदी कहानी 24. Hindi Moral Stories for Students – मिथ्या गर्व का परिणाम 25. सच्चा परिश्रम – Moral Story For Students – हिंदी कहानी Best Collection of Moral Stories in Hindi 26. लालची न्यायधीश – Kahani Hindi – हिंदी कहानी – Moral Stories 27. धिनु जुलाहा – Hindi Moral Story For Kids – हिंदी कहानी 28. Hindi Story For Kids – चतुर लोमड़ी – Moral Story Hindi 29. चालाक बुढ़िया – Moral Stories in Hindi 30. पौदनिया चोर – Best Moral Story Hindi – Hindi Kahani 31. Best Moral Story in Hindi – कर्मों का फल – Moral Story 32. आन की बात – Moral Stories in Hindi – हिंदी कहानी 33. सल्लू और मल्लू – Moral Kahani Hindi – हिंदी कहानी 34. Hindi Kahani With Moral – कंजूस राजा – हिंदी कहानी 35. Hindi Moral Story For Kids – कविता का चमत्कार – हिंदी कहानी 36. New Hindi Moral Story – चोर को मिला चोर – हिंदी कहानी 37. New Stories Hindi – साधु की शिक्षा – मोरल कहानी 38. Moral Stories in Hindi – लल्लू राम – हिंदी में कहानी 39. भाग्य और राजा – Hindi Moral Stories – हिंदी कहानी 40. Moral Kahani Hindi – लालच का फल – हिंदी कहानी 41. Hindi Story For Students – सुनहरा पक्षी – Hindi Kahani 42. Moral Hindi Story – साधु का स्वपन – Hindi Story 43. Short Moral Story Hindi – सच्चा न्याय – New Hindi Kahani 44. Kahani Hindi – किसान और ठग – Hindi Kahani 45. Hindi Kahaniya – भाइयों का झगड़ा – Moral Hindi Kahani 46. Moral Hindi Story – जानवर,देवता तथा दानव – Hindi Kahani 47. Moral Kahani Hindi – गीदड़ और कुत्ते – Hindi Moral Story 48. Moral Hindi Kahani – होई माता – Moral Story in Hindi 49. Funny Story Hindi – टपके का डर – Funny Hindi Story 50. Moral Hindi Kahani – सोने का घड़ा – Hindi Moral Story Short Moral Stories in Hindi For Kids 51. Moral Kahani Hindi – बेईमानी का फल – Moral Story  52. Kahani – चतुर न्यायधीश – Hindi Me Kahani 53. Hindi Me Kahani – गड़ा हुआ खजाना – हिंदी Story 54. Kahani in Hindi – करनी का फल – Hindi Kahani 55. Very Short Hindi Moral Stories – चतुर धोबी – Hindi Kahani 56. New Moral Hindi Kahani – चतुरमल की चतुराई – Hindi Kahani 57. Short Hindi Story With Moral – नकली राजा – Hindi Story 58. New Kahani in Hindi – साहसी सिंदबाद – Kahani in Hindi 59. Moral Hindi Khanai – लालच का पिशाच – Hindi Kahani 60. Kahaniya in Hindi – अहंकार का सिर नीचा – Kahaniya 61. A story in Hindi – राजा का न्याय – Story in Hindi 62. Story for Kids in Hindi – सच्ची मित्रता – Story for Kids in Hindi 63. Hindi Moral Story – बुद्धिमान चूहा – Stories For Kids 64. Hindi Moral Stories – अक्षय लोक – Moral Stories 65. Stories For Kids – एक अनार दो बीमार – Short Stories For Kids 66. Moral Stories – झूठा अहंकार – Moral Stories For Kids 67. Hindi Moral Stories – संतोष – Moral Stories 68. Moral Stories for Kids – कड़वा वचन – Hindi Moral Stories 69. Hindi Moral Stories – अपना दुख – Hindi Stories with Moral 70. Hindi Story for Kids – अभिमान – Story For Kids 71. Kids Story in Hindi – तेजस्वी राजा – Best Story Collection 72. Story For Kids in Hindi – होनहार बच्चा – Hindi Moral Stories 73. New Moral Story- जाग उठा परोपकर – Moral Stories 74. Hindi Stories With Moral – प्रभु भक्ति – Hindi Stories 75. Moral Stories in For Class 8 – जादुई परियां Short Kids Stories with Moral Values 76. Short Stories in Hindi – कंजूस और साधु 77. Short Hindi Stories With...

The post Moral Stories in Hindi | 100 प्रेरणादायक कहानियां appeared first on Lok Hindi.

घण्टे वाला प्रेत कहानी – मज़ेदार कहानी हिंदी में
घण्टे वाला प्रेत कहानी एक राज्य में रहने वाले मूर्ख लोगो की Moral Story घण्टे वाला प्रेत हिंदी कहानी, मज़ेदार हिंदी कहानी बच्चों के लिए New Moral Story for kids मूर्ख-अर्थात् बेवकूफ! यह शब्द आम तौर पर हमें सुनने को मिलता है, जैसे कि कक्षा में जब कोई उत्तर गलत हो तो टीचर कहती है-“तुम्हारे जैसा मूर्ख मैंने कभी नहीं देखा।” इसी तरह से अनेकों रूप में यह शब्द हर दिन हमारे सामने आता है। लेकिन अधिकतर यह शब्द कक्षा में ही हमारे सामने आता है। आमतौर पर धारणा यह है कि अपढ़ लोग ही मूर्ख होते हैं। यह सही भी है, अज्ञानी मनुष्य ही मूर्ख कहलाते हैं, ज्ञानी तो मूर्ख हो ही नहीं सकते और ज्ञान आता पढ़ने-लिखने से है। खैरआज इस कहानी के द्वारा हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि अज्ञानी अर्थात् जो पढ़े लिखे नहीं होते किस प्रकार से मूर्ख कहलाते हैं। बात ज्यादा पुरानी भी नहीं हैं। एक राज्य में कम पढ़े-लिखे यानि कि अज्ञानी लोग रहते थे। वहाँ का राजा भी अज्ञानियों में गिना जाता था। राज्य की खुशहाली उस समय भंग हो गयी थी जब सभी एक अनजाने डर के बीच जिन्दा रहने की कोशिश कर रहे थे। कारण यह था कि राज्य में रात के समय किसी घण्टे की टनटन की आवाज आती थी, इसी कारण पुरे राज्य में भय व्याप्त था। हर आदमी के चेहरे पर आतंक देखा जा सकता था। सभी समझ रहे थे कि यह सब कोई भूत कर रहा है। और भूत के डर के कारण सभी के कामधन्धे मन्दे पड़े थे। इस प्रेत के आतंक से वहाँ का राजा भी अपरिचित और चिंतित था। मगर किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें ? एक दिन राज्य के महामन्त्री ने राजा को सुझाव दिया कि वह राज्य के आसपास के इलाकों में यह मुनादी करवा दें कि जो कोई भी घण्टे वाले प्रेत को सदासदा के लिए खत्म कर देगा उसे मुँहमाँगा ईनाम दिया जायेगा। राजा ने महामन्त्री की सलाह पर तत्काल अमल किया और राज्य के आसपास वाले इलाकों में मुनादी करवा दी कि घण्टे वाले प्रेत को खत्म करने बाले को मुँहमाँगा ईनाम दिया जाएगा। उस राज्य के पड़ौसी राज्य की सीमा पर एक गाँव में एक बुढ़िया रहती थी, वह अत्यधिक गरीब किन्तु साहसी थी। उसके साहस की चर्चा आसपास के इलाकों में फैली हुई थी। राजा की मुनादी सुनकर उसने उस भूत को मारने का बीड़ा उठाया । राजा की आज्ञा पाकर वह उस राज्य के कुछ लोगों से मिली और उनसे पूछा-“रात को घण्टे की आवाज किस दिशा से आती है?’ लोगों ने बताया–“जंगल की ओर से!” इस बात का पता करके बुढ़िया रात को जंगल में पहुँच गई। उसने देखा कि कुछ बन्दर एक घण्टे को पेड़ पर टांग कर हिला रहे हैं और खुशी के मारे उछल-कूद कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर बुढ़िया समझ गई कि मामला क्या है? उसने अनुमान लगाया कि “हो-न-हो इन बन्दरों के हाथ कहीं से यह घण्टा लग गया और ये इसे बजाबजा कर खुश हो रहे हैं, और रात में ही इसे बजाते हैं।” घण्टे वाला प्रेत कहानी हिंदी  बढ़िया ने वहीं खड़े-खड़े उन बन्दरों से निपटने की तरकीब सोची और वापस आ गई। मगर उसने अपनी मौजूदगी का एहसास किसी को नहीं कराया और सुबह अंधेरे-अंधेरे ही अपने साथ कुछ चने लेकर वह वापस जंगल की ओर रवाना हो गई। इधर सुबह को पूरे राज्य में यह बात फैल गई कि बुढ़िया को घण्टे वाला प्रेत खा गया। क्योंकि रात भी घण्टा बजता रहा था। यह अफवाह समाचार के रूप में राजा तक भी जा पहुँची। राजा ने यह सुना तो वो चिंतित हो उठा कि अब घण्टे वाले प्रेत का आतंक किस प्रकार समाप्त किया जाएगा? इधर यह सब कुछ हो रहा था और उधर बुढ़िया चने लेकर जंगल में उसी स्थान पर जा पहुँची, जहाँ बन्दर घण्टा बजाते थे। उसने चनों को जमीन पर डाल दिया। चने देखते ही सारे बन्दर चनों पर टूट पड़े और बुढ़िया ने मौका देखकर वह घण्टा पेड़ से उतार लिया। बन्दर चने खाने में ही मगन रहे। बुढ़िया घण्टा लेकर पास के एक तालाब पर पहुँची और घण्टे को तालाब में डाल दिया। और फिर राज्य में जा पहुँची। राज्यवासी उसे देखकर आश्चर्यचकित रह गये। बुढ़िया राजा के पास पहुँची और उससे बोली-“महाराज!अब वह प्रेत कभी आपको परेशान नहीं करेगा। मैंने सदा-सदा के लिए उसे मार डाला।” “मगर तुमने उसे मारा कैसे?” राजा ने आश्चर्य से पूछा। “महाराज, मैं तन्त्रमन्त्र जानती हैं, मैंने उस प्रेत को जला डाला है।” तब राजा ने उसे मुँहमाँगा ईनाम दिया। बुढ़िया वापस लौटते हुए सोच रही थी-“कितने मूर्ख लोग हैं, यदि ये अक्ल से काम लेते तो इन्हें इतना सारा धन मुझ पर व्यय नहीं करना पड़ता।” तभी एक आकाशवाणी हुई-“बुढ़िया तू अक्लमन्द है, होशियार है, और वे सब अज्ञानी लोग हैं।” “तभी तो घण्टे वाले प्रेत से डर गये।” बुढ़िया ने मन ही मन मुस्कुरा कर सोचा। यह भी पढ़े: पाप या पुण्य कहानी – हिंदी में कहानी और कहानियों के लिए हमारी APP डाउनलोड करें: Playstore

The post घण्टे वाला प्रेत कहानी – मज़ेदार कहानी हिंदी में appeared first on Lok Hindi.

पाप या पुण्य कहानी – बच्चों की हिंदी में कहानी
पाप या पुण्य कहानी मनुष्य जो कुछ करता है उसे यह मालूम रहता है कि वह पाप कर रहा है या पुण्य: इसी पर आधारित एक सन्यासी और सर्प की हिंदी कहानी किसी समय में चरवाहों के एक गाँव में एक विशाल वृक्ष के नीचे बिल में विषधर नामक एक लम्बा-काला सर्ष रहता था। वृक्ष गाँव के एक खेत के कोने में था। वहाँ पर जो भी जाता विषधर उसे डस लेता और वह व्यक्ति तत्काल ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता। सर्ष के डर के कारण लोगों ने उधर जाना ही छोड़ दिया। गाँव के चरवाहे लड़के जब अपनी गायों को जंगल चराने जाते तो रास्ते में वही खेत पड़ता। चरवाहे लड़के इस बात का बहुत ध्यान रखते कि वे सदैव पगडंडी पर चलें और भूल कर भी उस वृक्ष के निकट न जाएं। मगर इतनी सावधानी बरतने पर भी कोई-न-कोई उधर चला ही जता और काल का ग्रास बन जाता। एक दिन संध्या के समय गाँव में एक संन्यासी आए। वे उसी पगडण्डी से गुजर रहे थे, जिससे चरवाहे गुजरते थे। संयोगवश चरवाहे लड़के जंगल से वापस लौट रहे थे। इधर संन्यासी किसी शान्त स्थल की खोज में थे जहाँ पर बैठ कर वे ईश्वर का ध्यान कर सके। तभी उनकी नजर उसी विशाल वृक्ष पर गयी, जहाँ विषधर सर्प रहता था। संन्यासी ने चरवाहे लड़कों से पूछा-“लड़कों यह खेत किसका है? मुझे उस वृक्ष के नीचे ध्यान लगाना है, खेत मालिक नाराज तो नहीं होगा?” “खेत मालिक तो कुछ नहीं कहेगा बाबा.. ।” एक लड़के ने कहा-“मगर आप वहाँ मत जाना, वहाँ विषधर नाम का एक लम्बा-काला नाग रहता है। वह अत्यधिक क्रोधी है, यदि आप वहाँ गये तो वह डस लेगा ।” “ओह! यह बात है, चलो कोई बात नहीं, मैं वहाँ जाकर ध्यान लगा लुगा।” कहकर संन्यासी उस विशाल वृक्ष की ओर चल दिये। “चलो-चलो। यह बाबा अब बचेंगे नहीं।” किसी लड़के का स्वर उभरा और सभी लड़के अपनेअपने घर चले गये। इधर संन्यासी सर्प के बिल के पास पहुंचे ही थे कि विषधर नामक वह लम्बा काला सर्प फुर्ती से बाहर आया और फन उठाकर कुंफकारने लगा। संन्यासी ने तेजी से कोई मन्त्र पढ़ा और अगले ही पल विसधर का सिर झुकता चला गया। वह निढाल होकर जमीन पर लेट गया। संन्यासी ने कहा-“देखो मैं ईश्वर का ध्यान करुँगा। तुम विघ्न मत डालना, समझे?” कहकर संन्यासी वहीं वृक्ष के पास ध्यान में लीन हो गये। और सर्ष वहीं पड़ा रहा। धीरे-धीरे मन्त्रोच्चारण करते हुए संन्यासी की आंखें मुद गईं, उनका सम्बन्ध दुनिया से टूट गया और सीधे ईश्वर से जाकर जुड़ गया। और कई घन्टे बाद जब संन्यासी की आंखें खुलीं तो उन्होंने देखा कि विषधर उसी तरह निढाल-सा जमीन पर पड़ा है। उन्होंने मुस्कुरा कर सर्ष से पूछा-“तुम अभी यहीं हो?” “जी महाराज !” सर्प ने जवाब दिया। “तुम सुधर क्यों नहीं जाते, तुम जानते हो कि तुम्हारे जहरीले डस से लोगों की मृत्यु हो जाती है।” संन्यासी ने विनम्रता से कहा। “मैं खुद यही चाहता हूँ महाराज कि मैं सुधर जाऊँ, मगर क्या कहूँ मुझे आदत-सी पड़ गयी है।” विषधर बोला। “मैं तुम्हें एक ऐसा मन्त्र दूंगा जिसके जाप से तुम्हारा स्वभाव नम्र हो जाएगा।” “ठीक है महाराज ।” फिर संन्यासी ने सर्प को एक मन्त्र सिखा दिया और कहा-“मैं एक वर्ष पश्चात् फिर आऊँगा, इस मन्त्र का जाप मत छोड़ना।” कहकर संन्यासी वापस चले गये। जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उन्हें चरवाहे लड़के मिले । उन्होंने संन्यासी को जीवित देखकर पूछा-“महाराज! उस नाग ने आपको कुछ नहीं कहा?” चरवाहे लड़के आश्चर्यचकित संन्यासी को तके जा रहे थे। “नहीं-उसने मुझे कुछ नहीं कहा और हाँ, अब वह एक अच्छा सर्प बन गया है, अब वह किसी को कुछ नहीं कहेगा।” कहकर संन्यासी आगे बढ़ गये। मगर चरवाहे लड़के यह सुनकर जड़वत् से रह गये थे। उन्हें विश्वास नहीं आ रहा था कि जो कुछ संन्यासी कह रहे हैं, वह सब सच है। मगर संन्यासी को जीवित देखकर उन्हें विश्वास भी करना पड़ा। फिर जल्द ही यह बात सारे गाँव में जंगल की आग की तरह फैल गई कि वृक्षवाला सर्प नम्र स्वभाव का हो गया है। असल में हुआ यह था कि एक चरवाहा लड़का भूल से वृक्ष वाले सर्प के सामने पड़ गया, वह सर्ष के इतना नजदीक था कि यदि सर्प चाहता तो एक ही झटके में उसे समाप्त कर सकता था। मगर उसने लड़के को कुछ भी नहीं कहा। और वापस अपने बिल में चला गया। यह सब कुछ बहुत-से लोगों ने अपनी आँखों से देखा और इस पर विश्वास किया। फिर जैसे-जैसे समय बीतता गया। गाँव वालों ने देखा कि सर्प बहुत नम्र स्वभाव का होता जा रहा है। धीरे-धीरे गाँव वाले उसका डर भूल गये। अब वह किसी को भी नहीं काटता था। सर्ष भी आराम से अपना जीवन-यापन करने । अब वह घास फल-फूल आदि खाकर पेट भरता था, जीवों का भक्षण करना उसने पूरी तरह त्याग दिया था। पाप या पुण्य कहानी हिंदी में मगर वक्त को यह शान्ति मन्जूर न थी। जैसे-जैसे सर्प नम्र स्वभाव अपनाता गया। उसकी मुश्किलें बढ़ने लगीं। अब जब भी चरवाहे लड़के खेत से गुजरते, विषधर को पत्थर मारे बिना ना रहते, मगर वह इस ओर विशेष ध्यान न देता। कभी कोई पत्थर उड़ता हुआ उसकी पीठ या शरीर के किसी हिस्से से आकर टकराता और वहाँ से खून बहने लगता, मगर संन्यासी द्वारा दिये गये मन्त्र के प्रभाव से उसका हृदय इतना कोमल और सहनशील हो गया था कि वह किसी को कुछ ना कहता और ना कभी क्रोधित होता। मगर यह मनुष्य जाति भी ईश्वर ने अजीब चीज़ बनाई है। यह जिस वस्तु से डरती है, उसका नाम तक लेना पसन्द नहीं करती और जिस वस्तु को डराती है, उसके प्राण लिए बिना छोड़ती नहीं। इस जाति के सामने यदि कोई शक्तिशाली ताकतवर और दबंग है तो यह उसके सामने घुटने तक टिका देती है, लेकिन यदि इसके सामने कोई अच्छा और नर्म स्वभाव बनना चाहे तो यह उस पर जुल्म करती है और उसे वापस उसी स्वभाव को अपनाने पर उतारू करती है, जिसे वह छोड़ना चाहता है। मगर जो स्वभाव के हठीले व दृढ़ होते हैं वे मरते दम तक वापस...

The post पाप या पुण्य कहानी – बच्चों की हिंदी में कहानी appeared first on Lok Hindi.

5 Best Hindi Moral Stories: बच्चों के लिए कहानियाँ
Hindi Moral Stories New collection of 5 best hindi moral stories in hindi for kids. Short hindi stories with moral values (बच्चों के लिए कहानियाँ) 1.अतृप्त तृष्णा (best hindi moral stories) पुराने समय की बात है। एक नगर में एक नाई रहता था। वह राजा के यहाँ नौकरी करता था। राजा के यहाँ से जो मिल जाता उसी में उसकी जिन्दगी व्यतीत होती। वह अपनी पत्नी के साथ एक छोटी-सी कुटिया में रहता था। जैसी कि मनुष्य प्रकृति होती है कि हर मनुष्य धन पाना चाहता है, उसी तरह वह नाई भी धनी बनना चाहता था। वह अक्सर अपनी पत्नी से कहता था–“भाग्यवान! बचत करना सीखो। बचत करोगी तो हमारे पास कुछ धन इकट्ठा होगा, जब धन होगा तो तुम्हारे लिये स्वर्ण हार लाऊँगा, मैं चाहता हूँ कि तुम एक धनी की पत्नी के समान दिखो।” तब उसकी पत्नी ने बचत करनी शुरू कर दी। और जल्दी ही उनके पास कुछ धन इकट्ठा हो गया, तो दोनों सुनार के पास गये और उससे सोने का एक हार खरीद लाए। हार को देखकर नाई की पत्नी बहुत खुश होती । तब नाई ने अपनी पत्नी से कहा-“इस हार को पहन कर तो तुम सचमुच ही किसी बड़े घर की बहू लग रही हो।” यह सुनकर नाई की पत्नी लजा गई। मगर फिर भी नाई को सन्तोष ना हुआ। वह और अधिक धन पाना चाहता था। एक दिन वह अपने किसी मित्र के पास गया था। वापस लौटते में एक जंगल पड़ता था। थकान के कारण वह आराम करने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गया। वह अभी भी धन के विषय में ही सोच रहा था। तभी एक आवाज आई-“नाई! ओ नाई! तुझे धन चाहिए?” नाई ने ऊपर-नीचे देखा। वह आवाज उसने पेड़ पर से आती सुनी थी। नाई ने आवाज के उत्तर में कहा-“हाँ मुझे धन चाहिए,खूब सारा धन ।” “सात घड़े धन चाहिए?” आवाज ने पूछा “हाँ-हाँ. .!” नाई ने उत्तर दिया। “जाओ अपने घर चले जाओ। वहाँ पर सात घड़े धन से भरे हुए तुम्हारा इन्तजार कर रहे हैं।” आवाज ने कहा। इतना सुनते ही नाई सरपट अपने घर की ओर दौड़ा चला गया। घर पहुँचकर उसने देखा कि उसके घर में सात घड़े रखे , उसने एक घड़े का ढक्कन देखा तो उसकी आंखें हटा कर चुंधिया गईं। घड़ा ऊपर तक सोने से भरा था। वह खुशी से चिल्ला पड़ा- “भाग्यवान, ओ भाग्यवान! जल्दी आ!” “आई जी!” नाई की पत्नी जल्दी से उस कमरे में आई जिसमें सोने के घड़े रखे थे। “यह देख भाग्यवान हम अमीर हो गये, हम अमीर हो गये, सात-सात घड़े सोने से भरे-सब हमारे हैं भाग्यवान” नाई खुशी के कारण नाचने लगा । “क्या सच?” नाई की पत्नी ने पूछा। “बिल्कुल सच!” नाचते हुए नाई ने कहा। नाई की पत्नी फुर्ती से एक-एक घड़े का ढक्कन हटाकर देखने लगी। साथ-ही-साथ वह गिनती जा रही थी-‘एक -दो-तीन- चार-पाँच-छ:सात… । “यह क्या? सातवाँ घड़ा तो आधा खाली है। इसका धन कहाँ गया ?” नाई की पत्नी ने नाई से कहा । “क्या कह रही है, सातवाँ घड़ा खाली कैसे है?” , नाई आश्चर्य से बोला। फिर कुछ देर सोचने के बाद पुनः बोला-“ भाग्यवान! लगता है यह ऐसे ही हमारे घर आया है, अब हमें यह चिन्ता करनी चाहिए कि यह घड़ा कैसे भरे, तुम ऐसा करो कि अब और ज्यादा खर्च में कमी कर दो, खाने-पीने पर हम ज्यादा ही खर्चा करने लगे हैं और अपने गहने भी मुझे दे दो।” “गहने क्यों स्वामी?” “उनको पिघलवा कर इस घड़े में भद्गा!” “मगर स्वामी ?” “जल्दी करो, कहीं कोई आ ना जाए ।” नाई ने पत्नी की काट बात दी। उसकी पत्नी ने खामोशी से अपने सभी गहने नाई को दे दिये । गहने ले कर नाई सुनार के पास पहुंचा और उन्हें पिघलवा कर सातवें घड़े में डाल दिया। मगर इस पर भी घड़ा नहीं भरा । नाई ने कहा- “कुछ और खर्च कम करो ।” इस प्रकार उसने खर्च में इतनी कमी की कि वे दोनों सूख कर आधे रह गये। जब राजा ने नाई की यह हालत देखी तो उन्होंने कहा-“नाई क्या बात है, आजकल तुम कुछ ज्यादा ही चिंतित और हारे हुए प्रतीत होते हो?” “नहीं महाराज, ऐसी कोई बात नहीं है। बस घर के खर्चे के कारण कुछ परेशान हैं।” “ओह! तो ठीक है। आज से हम आपकी तनख्वाह दुगुनी किये देते हैं।” राजा ने कहा और उसकी तनख्वाह दुगुनी कर दी। मगर इस पर भी नाई का सातवाँ घड़ा नहीं भरा। वह और ज्यादा चिंतित रहने लगा। एक दिन अचानक ही राजा ने कहा-“क्यों नाई, तुम्हारी परेशानी का कारण वह धन का सांतवाँ घड़ा है ना?” “जी महाराज, आपको कैसे पता?” नाई ने आश्चर्य से पूछा। “नाई वे सात घड़े एक बार मुझे भी दिये गये थे, मगर मुझे लगा कि जरूर कुछ गोलमाल है क्योंकि सातवाँ घड़ा खाली था। तब मैं वृक्ष की उस आवाज के पास गया। वहाँ जाकर मैंने कहा कि सातवाँ घड़ा तो खाली है। आवाज ने बताया कि वह सदा खाली रहता है। फिर मैं वापिस आ गया। महल में आकर मैं सातों घड़ों के बारे में सोचने लगा। अचानक मुझे याद आया कि उस आवाज़  ने मुझे यह क्यों कहा कि सातवाँ घड़ा हमेशा खाली रहता है, तो समझ में यह आया कि आवाज की बात का तात्पर्य यह था कि उस घड़े को चाहे कितना भरा जाए, वह भरेगा नहीं। तब मुझे अनुभव हुआ कि वह मुझे फांसने का फंदा था, जिससे मुझमें अधिक से अधिक सोना पाने की लालसा बढ़े, चूंकि वह घड़ा कभी भरता नहीं, अतः मेरी सोना पाने की तृष्णा भी नहीं भरती। इसका मतलब यह है कि वह घड़ा तृष्णा का है। तुम स्वयं ही देखो नाई, तुम उस घड़े में चाहे कितना धन डाल लो मगर वह नहीं भरेगा।” राजा ने अपनी बात पूरी कर दी। “तब तो सातवाँ घड़ा भरा ही नहीं जा सकता महाराज ?” नाई ने कहा। “इसमें तो कोई सन्देह नहीं। अब तुम अधिक विलम्ब होने से पहले ही उन घड़ों को वापस कर दो।” राजा बोले। “मगर कैसे महाराज?” नाई ने पूछा। तुम फिर से उसी वृक्ष के नीचे जाओ और आवाज से घड़ों को वापस लेने को कहो, जिस...

The post 5 Best Hindi Moral Stories: बच्चों के लिए कहानियाँ appeared first on Lok Hindi.

बुद्धिमानी Moral Story – शिक्षाप्रद कहानी हिंदी में
बुद्धिमानी Moral Story – शिक्षाप्रद कहानी हिंदी में। ठगपुर गांव के ठगों की एक अनोखी कहानी/ (बुद्धिमानी Moral Story) Hindi Moral Kahani गाँव का नाम था ठगपुरा। गाँव का बच्चा-बच्चा जैसे माँ के पेट से ठगी सीख कर आया था । ठगी के काम से गाँव का कोई भी इन्सान खुद को बचा ना सका था। उसी गाँव में नन्दू के चाचा भी रहते थे। ठगपुरा में रहने कारण नन्दू के चाचा भी इस ठगी की संज्ञा से बच न सके थे। ठगी के बेमिसाल ज्ञाताओं में उनकी गिनती होती थी। इसी कारण उन्हें गाँव वालों ने चाचा ठग का नाम दे दिया था। मगर सब उन्हें सिर्फ चाचा ही कहते थे। नन्दू आज पहली बार अपने चाचा के गाँव आया था, इसी कारण वह गाँव के लोगों के स्वभाव से परिचित न था। शाम को चाचा ने उससे पूछा-“बेटा! तुम यहाँ कितने दिन रहने आये हो?” अपने चाचा के इस प्रश्न पर नन्दू हड़बड़ा गया। वह बोला- “बस चाचा, तीन-चार दिन, फिर मुझे मामी के यहाँ जाना है।” “ठीक है बेटे!” कहकर चाचा अपने काम में लग गये । मगर नन्दू की समझ में यह ना आया कि उसके चाचा ने उससे ऐसा प्रश्न क्यों किया था, इस बारे में वह काफी देर तक सोचता रहा, मगर उसकी समझ में ना आया। आखिरकार वह सो गया। अगले दिन उसके चाचा ने कहा-बेटे मैं खेत पर जा रहा हूँ, मगर जाने से पहले एक बात बता देना उचित समझता हूँ। देखो बेटा, समय बहुत खराब है। वैसे भी यह गाँव बदनाम है और गाँव वाले भी कुछ ऐसे ही हैं। बाहर से आने वाले को यहाँ खास सावधानी बरतनी पड़ती है । अतः घर से ज्यादा दूर मत जाना।” कहकर चाचा खेत पर चले गये। दोपहर के समय नन्दू ने सोचा कि क्यों ना गाँव की रौनक ही देख ली जाए। यह सोचकर वह घर से बाहर निकल गया। अभी वह कुछ दूर चला ही था कि अचानक उसके पास एक आदमी आया। नन्दू ने देखा कि वह एक आंख से काना था। नन्दू के पास आते ही वह बोला। “काहे भैया! का हाल है। मेरा नाम अच्छन है, तुम राघव हो ना ?” “नहीं, मेरा नाम नन्दू है।” नन्दू ने कहा। “ओहो” वह व्यक्ति अंगड़ाई तोड़ बोला-“अच्छा-अच्छा! नाम में कुछ गलती हो गयी। वैसे मैं तुम्हें अच्छी तरह पहचानता हूँ। तुम्हारे दादा से मेरे बड़े अच्छे सम्बन्ध थे। अच्छी बैठक रहती थी, हुक्का पानी रहता और भी साथ था वे मेरे मेरहबानों में से… ।” नन्दू ने उसकी बात काटकर कहा-“उन्हें तो गुजरे हुए भी वर्षो हो गये। आपकी उम्र तो अभी बहुत कम है। इसीलिए आप उनके साथियों में से मालूम नहीं पड़ते।” “ओह यह बात नहीं है बेटे! असल में मैं अपनी देखरेख बहुत ज्यादा रखता हूं। इसलिए मेरी उम्र का एहसास नहीं होता। खैर छोड़ो ! अब काम की बात पर आ जाओ।” वह व्यक्ति बोला। “काम की बात? कौनसे काम की बात?” नन्दू ने हैरानी से उस व्यक्ति को घूरा। “मैं बताता हूँ बेटे! जरा कान खोल कर सुनो!” वह व्यक्ति बहुत ही प्यार से बोला-“वैसे तो तुम खुद ही देख रहे हो मेरी एक आँख नहीं है, जानते हो इसका क्या कारण है?” “ना तो मैं जानता हू और ना जानना चाहता ।” नन्दू बिना वजह गले पड़ी इस मुसीबत से पीछा छुड़ाना चाह रहा था। अत: इतना कहकर जैसे ही वह आगे बढ़ा, उस व्यक्ति ने उसका हाथ थाम लिया और बोला- “सुनो बेटे! पहले मेरी सुनो! जानते हो मेरी एक आंख क्यों है, क्योंकि दूसरी आख तुम्हारे दादा पास गिरवी रखी है। उन्होंने वायदा किया था तुम उनकी पीढ़ी-दर-पीढ़ी से भी ले लेना। संयोग से आज उनके पोते यानि तुमसे भेट हो गई। इसलिए लाओ, दे दो मेरी आँख” वह बहुत ही मीठे स्वर में बात कर रहा था। यह सुनकर नन्दू घबरा गया- “यह तो अजीब मुसीबत है। उसने सोचा।” नन्दू की खामोशी देखकर वह व्यक्ति गरमी अख्तियार करने लगा। बात बढ़ने लगी तो नन्दू को एक उपाय सूझा। वह उस व्यक्ति से बोला-“ठीक है। भाई! यदि तुम्हारी आँख हमारे यहाँ गिरवी रखी है तो तुम घर चलो। चाचा के पास रखी तो है, मगर वे मुझे हाथ नहीं लगाने देंगे। तुम्हीं चलकर ले लो।” यह सुनकर अच्छन नामक वह व्यक्ति नन्दू के साथ चाचा के घर की ओर रवाना हो गया। घर पहुंचकर उसने पाया कि चाचा उसी का इन्तजार कर रहे हैं, उसने जल्दी-जल्दी चाचा को सारी बातें बताईं। हालांकि चाचा उसके साथ अच्छन को देखते ही समझ गये थे कि मामला गड़बड़ है, फिर भी नन्दू से सारी बात सुनने के बाद उन्होंने अन्जान बनकर अच्छन से पूछा- “कहो भाई अच्छन! कैसे आना हुआ?” “जी कुछ ऐसी वैसी बात नहीं है, वैसे आप तो जानते ही होंगे कि इनके दादा, यानि आपके पिताजी बड़े सज्जन पुरुष थे। सारे गाँव की देखभाल रखते थे और आड़े टैम मै सबकी मदद भी करते थे ।” अच्छन ने कहा। “जी! वह तो ठीक है, मगर यह तो बताइये कि आज आपको हमारे पिताजी की याद कैसे आ गई?” चाचा ने मुस्कुराकर पूछा। “अब काहै बताऊँ चाचा । याद तो बहुत दिनों से आ रही थी मगर अब तक दिल में ही छुपा रखी थी।” अच्छन अपनी बात पर खुद ही ठहाका लगा बैठा। मजबूरी वश चाचा को भी उसकी हंसी में हिस्सा लेना पड़ा। “असल में चाचा बात ये है कि एक बार गाँव में बड़ी भयंकर बीमारी फैल गई थी, तो मैंने अपने बीवी-बच्चों और जमीन को बचाने के लिए आपके पिताजी के पास अपनी एक आँख गिरवी रख दी थी। अब यह रही उधार ली गई रकम और अब मैं नन्दू से अपनी आँख वापस मांग रहा हूं। यह इस बात के फैसले के लिए मुझे आपके पास ले आया ।” तब चाचा ने अच्छन को समझा बुझाकर एक दिन की मोहलत ले ली। अच्छन के जाने के बाद चाचा ने नन्दू से कहा-देखा! हो गया ना लफड़ा, इसीलिए तो मैं तुमसे पूछ रहा था कि कितने दिन रहोगे ।” नन्दू चुप रहा। फिर चाचा पास के बूचड़खाने की ओर रवाना हुए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने कुछ भेड़ बकरियों की आँखें खरीदीं और वापस लौट आए। वापस आकर उन्होंने...

The post बुद्धिमानी Moral Story – शिक्षाप्रद कहानी हिंदी में appeared first on Lok Hindi.