Jokes in Hindi | आजकल के बच्चे | हिंदी चुटकुले | Funny Jokes

 Jokes in Hindi

दुनिया के किसी भी पिता ने अपने पुत्र को पढ़ाई का महत्व इतने सरल तरीके से नहीं बताया होगा —–

“परीक्षा मे तेरे द्वारा दिया गया हर गलत उत्तर , तेरे भविष्य मे होने वाले हनीमून को , स्विसज़रलेण्ड से हरियाणा ले आएगा !

ये ध्यान रखना ।”

लड़का तुरंत पढ़ने बैठ गया !

😝😝😝😝😝😝😝😝


सरदार जी – तिरंगे झंडे विच जेहड़ा हरा रंग है,ओ साढ़े पंजाब दी हरयाली दी निशानी है।

गुजराती – सफेद रंग गुजरात छू गाड़ो छ।

राजस्थानी – केसरिया रंग म्हारे राजस्थान से लियो है।

तीनों – तुम्हारे हरियाणा का क्या योगदान है इसमें।

हरियाणवी — यो तिरंगा इतनी शान तैं जिसपै फहरण लाग रया सै नै यो लठ थारे फुफा हरयाणे आलां का ऐ सै।

😇😇😎😎😛😛👻😜


Jokes in Hindi

एक 👳 लोहार Doctor से बोला – 👷 डॉक्टर साहब आप घर चलने की कितनी फीस लेते हो ?

👷 डॉक्टर – तीन सौ रुपये

लोहार – ठीक है …चलो डॉक्टर साहब

👷 डॉक्टर ने अपनी गाड़ी निकाली और 👳 लोहार के साथ उसके घर आ गया !

👷 डॉक्टर बोला – मरीज कहाँ है ?

लोहार – मरीज कोई नहीं है

साहब ….टैक्सी वाला पांच सौ रुपये मांग रहा था और आप तीन साै में ले आये !

👷 डॉक्टर बेहोश। 😳

😂 😂 😂


आजकल के बच्चे क्या समझेंगे !

हमने किन मुश्किल परिस्थितियों में पढ़ाई की है,

…..

कभी कभी तो मास्टर जी हमें मूड फ्रेश करने के

लिये ही कूट दिया करते थे

😂😂😂😂😂😂

 


एक लड़की अपने बोय फ्रेंड्स से पार्क में रोज मिलने जाती।

😣

वो रोज टाइम पर पहुंचती,

लेकिन लड़का हमेशा लेट आता ।

फिर भी लड़की नाराज नहीं होती. ……………..

एक दिन लड़की पार्क में नहीं पहुंची,

लड़का गुस्से में लड़की के घर गया

वहां पता चला कि लड़की को ब्लड कैंसर है ,

और वह केवल 6 दिन ही जियेगी।

लड़का रोते हुए घर आया और आत्म हत्या करने बिल्डिंग के 100वे फ्लोर पर गया और…….

लड़की के लिए एक पत्र छोडा…….

उसमें लिखा था……

“तुम हमेशा मेरा इंतजार करती थी और मैं रोज लेट आता था. …..

लेकिन आज मैं जल्दी पहुंच रहा हूँ और तुम्हारा इंतजार करूंगा …..”

यह कहकर वो लडका कूद गया ।

लेकीन

.

.

.

ठीक उसी वक्त वहां से शक्तिमान

जा रहा था. ……….

.

क्या शक्तिमान

बचा पायेगा ?

जानने के लिए…….

.

देखिए ………… शक्तिमान

“” हर सोमवार को 12.00बजे

सिर्फ DD1पर………


Joke of Today in Hindi

रात के दो बजे चाची का मोबाईल बजा।

चाचा चौंक कर उठा;  देखा मोबाईल पर एक मैसेज था। ब्युटीफुल।।

चाचा ने तुरंत चाची को उठाया और गुस्से से पुछा;

यह क्या है? तुम्हे ब्युटीफुल का मैसेज किसने भेजा है?

चाची भी चकरा गई कि अब 50 की उम्र मे उसे ब्यूटीफुल कोन कहेगा भला।

जब उसने मोबाईल हाथ मे लिया तो झल्लाकर चाचा को थप्पड़ जड दिया और बोली;

चश्मा लगाकर मोबाईल उठाया करो ।

ब्युटीफुल नही बैटरीफुल लिखा है। …..

😜😜😜😜😜😜😜